स्किल इंडिया (सक्षम भारत ) – an idea for happiness for youth आजकल एक शब्द बार बार चर्चा में है ,स्किल डेवलपमेंट या क्षमता विकास ,इसका क्या मतलब है और इसकी आवश्यकता क्यों है ? स्किल डेवलपमेंट या क्षमता विकास मानव विकास के साथ जुड़ा रहा है I मानव की विशेषता है की वह आगे और आगे बढ़ता रहना चाहता है , चाहे वो कोई भी क्षेत्र क्यों ना हो Iवह साधनों का प्रयोग करते हुवे अपना व दूसरों का जीवन आसान बनाना चाहता है I मानव की विशेषता ही उसे पाषाण काल से आधुनिक युग मे ले आई है I आज के सन्दर्भ मे देखा जाय तो तकनीक ने काफी कुछ बदल दिया है ,जहाँ जीवन आसान बना दिया है वहीं रोज़गार के अवसर घटा भी दीये है या कहे रोज़गार के अवसर असमान कर दीये हैं , ख़ास कर पारम्परिक रोज़गार के क्षेत्र मे I जहाँ भारत विश्व का दूसरा बड़ी आबादी वाला देश है , वहाँ बेरोज़गारी ने विकराल रूप ले लिया है I स्किल डेवलपमेंट मिशन माननीय प्रधान मंत्री जी ने युवाओं को ध्यान मे रखकर आरम्भ की है ,जो की स्वागत योग्य कदम है I इस योजना के अंदर युवा अपनी जीविका चलाने के अलावा कोई ना कोई हुनर जरुर सीखेगा , ताकि उसे ...